पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 26 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.41 प्रतिशत चढ़कर 61.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की तेजी लेकर 65.05 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

कुलगुरु की गाड़ी रोक कर धमकाने वालों पर FIR

Mon May 26 , 2025
इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु की सरकारी गाड़ी को रोककर उन्हें धमकाने के मामले में पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 17 मई की दोपहर 3:30 बजे विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित परिसर की है। कुलगुरु डॉक्टर राकेश 59 साल ने पुलिस को बताया कि […]

You May Like