पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का विलायतकला और जुहला बायपास पर जोरदार स्वागत

कटनी:मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज जिले के दौरे पर है। वे बहोरीबंद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उनके कटनी नगर आगमन पर जिला शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसजनो और साथियों ने जुहला बाईपास पर ढोल धमाकों और जोरदार आतिशबाजी के बीच जोरदार स्वागत किया। जुहला बाईपास पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, करण सिंह चौहान, राजा जगवानी, बसंत द्विवेदी, गुड्डू द्विवेदी, गणेश राव, संदीप बाजपेई, प्रेम बत्त्रा, विनोद दुबे, दिलीप दुबे अभिषेक दुबे, टेकचंद चौधरी, मेवालाल पटेल, गुलाम जाफर, घनश्याम पटेल, ने स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के जिले की सीमा पर बडवारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम विलायत कला प्रवेश करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष बडवारा विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, लल्ला महाराज, विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, शैलेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद श्री पटवारी जुहला बाइपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर भेंट किया। इसके बाद वह बहोरीबंद के लिए रवाना हो गए जहां रघुनाथ शाह और शंकर शाह के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Next Post

चोर दुकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपए ले गए

Thu Sep 18 , 2025
शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी अंतर्गत स्थित एक परचून की दुकान में अल सुबह चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपए पार कर ले गए। घटना निजामपुर निवासी दिनेश पुजारी की दुकान पर हुई। […]

You May Like