नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां पूंजी बाजार और स्टार्टअप क्षेत्र के हितधारकों के साथ दो अलग-अलग बजट-पूर्व बैठकें कीं।
वित्त मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पृष्ठ पर बताया कि वित्त मंत्री द्वारा 2026-27 के बजट की तैयारी के सिलसिले में चौथी और पाचवीं बैठक थी।
पूंजी बाजार के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन, आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लोगों के साथ हुई बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया भी शामिल थे।
Next Post
पाकिस्तान शाहीन ने यूएई को नौ विकेट से पीटा
Tue Nov 18 , 2025
दोहा, 18 नवंबर (वार्ता) सुफियान मुक़ीम (12 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान शाहीन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी मुकाबले में मंगलवार को नौ विकेट से पीट दिया और जीत की हैट्रिक के साथ […]

You May Like
-
7 months ago
दो पक्ष भिड़े, चले चाकू, आधा दर्जन से अधिक घायल
-
12 months ago
आय से अधिक संपत्ति पर ईओडब्ल्यू का छापा
