इंदौर:शहर में मानसून की दस्तक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है. शुक्रवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रही रहा. आंकड़ों में भले ही कुछ मिमी बारिश हुई हो लेकिन मौसम सुहावना होने से शहरवासियों के चेहरे खिल उठे हैं.
किसानों में भी खुशी का माहौल है।किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी और फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी. दूसरी ओर शहर के कुछ क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. कुल मिलाकर मानसून की शुरुआत ने किसानों के लिए उम्मीदें बढ़ाई हैं और शहरवासियों को गर्मी से राहत दी है.
