सीएम साय बोले- चुनाव हारने पर कांग्रेस EVM और चुनाव आयोग पर लगाती है आरोप

रायपुर। रायपुर में प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कभी EVM, कभी संवैधानिक संस्थाओं और कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं।

सीएम साय ने कहा कि चुनाव आयोग के हालिया बयान के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए उनसे अपने दावों के समर्थन में हलफनामा देने या माफी मांगने को कहा था।

Next Post

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Sun Sep 27 , 2026
सागर। भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामसागर में हुई पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्राम रामसागर निवासी मुल्ले आदिवासी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पत्नी अवधबाई आदिवासी, उम्र 55 वर्ष, अपने घर […]

You May Like