पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

सागर। भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामसागर में हुई पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्राम रामसागर निवासी मुल्ले आदिवासी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पत्नी अवधबाई आदिवासी, उम्र 55 वर्ष, अपने घर पर मृत अवस्था में मिली हैं। मृतिका के पति द्वारा मृत्यु का कारण अज्ञात होना बताया गया था।प्राप्त सूचना पर थाना भानगढ़ पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 42/2026 धारा 194 BNSS कायम कर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल चौकी कंजिया अंतर्गत ग्राम रामसागर होने से पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, शव पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गले की सांस नली दबने/गला घोंटने से होना पाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला हत्या का होना स्पष्ट हुआ। संदेही मुल्ले आदिवासी निवासी ग्राम रामसागर से पूछताछ की गई।सघन पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा आरोपी मुल्ले आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।थाना भानगढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात मृत्यु से प्रारंभ हुई मर्ग जांच को साक्ष्य आधारित विवेचना के माध्यम से हत्या के प्रकरण में परिवर्तित कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई।

Next Post

राजवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत; तीन घायल

Sun Sep 27 , 2026
इंदौर। राजवाड़ा पर रविवार को एक नई-नवेली भगवा सरकारी सिटी बस की चपेट में आने से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है, जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो […]

You May Like