इंदौर। राजवाड़ा पर रविवार को एक नई-नवेली भगवा सरकारी सिटी बस की चपेट में आने से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है, जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस हादसे की वजह, बस की रफ्तार और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
