दमोह में 80 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के बाबू सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार

दमोह: शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा सोमवार रात 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है. एक शिक्षक के निलंबन से बहाल होने के बाद मनमाने स्थान पर पद स्थापना व विभाग की जांच समाप्त किए जाने के नाम पर यह राशि मांगी गई थी. शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप दबोचा और जबलपुर नाका चौकी ले जाकर तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की गई है.

जानकारी देते हुए पीड़ित हटा नवेंद्र कुमार अठ्या ने बताया कि वह पटेरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ है.सितंबर 2025 में एक बच्चे से मारपीट का गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया. अभी पिछले दिनों से जानकारी लगी कि उसे बहाल कर दिया गया है और तेंदूखेड़ा में अटैच किया गया है. जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनिल साहू ने मुझसे कहा कि मनोज श्रीवास्तव के माध्यम से संशोधन आदेश पारित कर दिया जाएगा और जांच भी समाप्त कर दी जाएगी. इसके बदले 1 लाख रूपये देने की मांग की गई. वह रिश्वत देना नहीं चाहता था बल्कि आरोपियों को पकड़वाना चाहता था. इसके बाद 80,000 में यह सौदा तय हुआ.
13 अप्रैल को उसने सागर लोकायुक्त में मामले की शिकायत दर्ज कराई. 21 अप्रैल को शिकायत की पुष्टि हुई.4 मई को आरोपियों को पैसा देना तय हुआ. पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप अनिल साहू के द्वारा उसे पैसे लेने के लिए बुलाया गया. जैसे ही पैसे दिए गए लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
इस संबंध में लोकायुक्त निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने बताया कि महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई.उन्होने बता पटेरा विकासखंड में पदस्थ शिक्षक नवेन्द्र कुमार अठया पुत्र
को एक स्कूली बच्चों से मारपीट के मामले में सितंबर माह में निलंबित कर दिया गया था.इस मामले में उसे बहाल करने के बाद उसकी पदस्थापना तेंदूखेड़ा विकासखंड में कर दी गई थी, लेकिन तेंदूखेड़ा से स्थान संशोधित करने और विभागीय जांच समाप्त किए जाने के नाम पर शिक्षा विभाग में संलग्न शिक्षक अनिल साहू व मनोज श्रीवास्तव द्वारा एक लाख रुपए की मांग की गई थी. जिसमें 80 हजार रुपए देने की बात में मामला तय हुआ था.इसी तय मामले के अनुसार सोमवार की रात्रि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर शिक्षक नवेन्द्र अठिया से 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अनिल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.उसके उपरांत इस मामले में शामिल लिपिक नीरज सोनी व मनोज श्रीवास्तव को भी बुलाकर इस राशि के लेनदेन में शामिल होने की बात प्रमाणित हुई.

जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने अनिल कुमार साहू 40 पद माध्यमिक शिक्षक, मनोज कुमार श्रीवास्तव 58 पद सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह, नीरज कुमार सोनी 45 पद सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह को गिरफ्तार कर जबलपुर नाका चौकी लाकर कार्यवाही की. इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की व निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, आरक्षक प्रदीप दुबे,आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, और विक्रम सिंह, नीलेश चौबे सहित लोकायुक्त सागर स्टाफ शामिल रहे.

Next Post

भारत ने फुजैरा में ईरानी हमले की कड़ी निंदा की, कहा, कूटनीति और बातचीत से हो मुद्दों का समाधान

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा तेल क्षेत्र में ईरान के हमले की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया में सभी मुद्दों का समाधान संवाद और कूटनीति से होना चाहिए। सोमवार को किए गए इस हमले में तीन भारतीय नागरिक भी […]

You May Like