32 बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई

शाजापुर, अतिरिक्त तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया एवं राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम बरडिया गुर्जर में शासकीय भूमि में फसल बोकर किए गए अतिक्रमण को ट्रैक्टर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. जिसमें ग्राम बरडिया गुर्जर की कुल 32 बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई गई. साथ ही ट्रैक्टर चलवाकर रास्ता खुलवाया गया और रास्ता विवाद का निराकरण भी समक्ष में करवाया गया. इस अवसर पर कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया सहित राजस्व निरीक्षक श्याम शर्मा, पटवारी राजीव मेवाड़ा, ग्राम कोटवार एवं थाना बेरछा से सहायक सब इंस्पेक्टर इसराइल खान एवं हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल उपस्थित थे.

Next Post

चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 19 , 2026
छिंदवाड़ा. थाना अमरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मरकावाड़ा में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गए सोने चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि ग्राम मरकावाड़ा […]

You May Like