लड़खड़ा गयी है देश की विदेश नीति :राहुल

लड़खड़ा गयी है देश की विदेश नीति :राहुल

नयी दिल्ली ,23 मई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर विदेश नीति को कमजोर करने पर आरोप लगाया और विदेशमंत्री एस जयशंकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठायें।

श्री गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,“ श्री जयशंकर को यह जवाब देना चाहिए कि कुछ देश पाकिस्तान को भारत के बराबरी पर क्यों रख रहे हैं और एक भी देश पाकिस्तान की निंदा करने में हमारा साथ क्यों नहीं दे रहा है।”

कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत,पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति लड़खड़ा गयी है।

गौरतलब है कि श्री ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत ,पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोेकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और वह दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे पर भी मध्य

Next Post

वैकल्पिक राजनीति को जन-जन तक पहुंचाएगी ‘आप’ : सिसोदिया

Fri May 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने देश में काम की वैकल्पिक राजनीति को बढ़ाया है और इस वैकल्पिक राजनीति को न सिर्फ जन-जन तक पहुंचाया जायेगा बल्कि इसे […]

You May Like