टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर बड़ौदा अहीर में आयोजन

प्रदीप मालवीय पंधाना। जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस के पर 4 दिसंबर को उनकी जन्मस्थली ग्राम बड़ौदा अहीर में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। श्री टंट्या भील मेला आयोजित किया गया।

विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्वास्थ्य शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास की शालाओं के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सुमित्रा काले, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंधाना एवं गोविंद मोरे विधायक प्रतिनिधि सभी जनपद सदस्य भील समाज के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनजातिय कार्य विभाग से नीरज पाराशर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत , विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ,परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास तथा अन्य विभागों के अनुभाग एवं खंड स्तरीय अधिकारी तथा ग्राम बड़ौदा अहीर एवं आसपास के गांव के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Next Post

कलेक्टर ने करहिया मण्डी में खाद वितरण का लिया जायजा

Thu Dec 4 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने करहिया मण्डी के निरीक्षण के दौरान खाद वितरण केन्द्र का भी जायजा लिया. कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित किसानों से खाद वितरण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही हैं. खाद की कोई […]

You May Like