संघ ने निकाला गुणवत्ता संचलन

सतना:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सतना विभाग का चयनित स्वयंसेवकों द्वारा गुणवत्ता संचलन शनिवार को अपरान्ह 4 बजे से हवाई पट्टी द्वार से व्यंकट क्रमांक 2 मैदान तक निकला।
इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल , क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम , महाकोशल प्रांत के प्रांत संघचालक डॉ प्रदीप दुबे, प्रांत कार्यवाह इंजी उत्तम बनर्जी , प्रांत सह कार्यवाह विनोद नेमा , प्रांत प्रचारक बृजकान्त , सतना विभाग के कार्यवाह रमेश पटेल एवं विभाग प्रचारक श्रवण जी सहित प्रांत एवं विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी अवलोकनार्थ उपस्थित थे।

सतना विभाग के अंतर्गत आने वाले चारों जिलों कटनी, पन्ना, मैहर एवं सतना के 400 से अधिक चयनित स्वयंसेवक दो दिवसीय विशेष वर्ग के लिए स्थानीय सरस्वती विद्यापीठ में एकत्र हुए हैं। रविवार 2 फरवरी 2025 को अपरान्ह 3:30 बजे विद्यापीठ परिसर में इन्हीं चयनित स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रधान कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्यातिनाम संगीतकार डॉ विनोद मिश्र होंगे एवं मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी होंगे।

Next Post

एकाग्र होकर प्रयास करने से मिलती है सफलता-अनुराग वर्मा

Sun Feb 2 , 2025
निवर्तमान कलेक्टर को महाविद्यालय परिवार ने दी विदाई सतना:सतना जिले के निवर्तमान कलेक्टर अनुराग वर्मा ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने कैरियर में एकाग्र होकर प्रयास करने से निश्चित सफलता मिलती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ […]

You May Like