गेहूं का भंडारण मिलने पर दो वेयरहाउस सील

जबलपुर:समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अवधि के दौरान निजी गोदामों में भण्डारित गेहूं की निकासी रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आज बुधवार को राजस्व अधिकारियों की टीम ने पनागर तहसील में दो निजी गोदामों को सील करने की कार्यवाही की। तहसीलदार पनागर सरफराज अली ने पनागर के समीप भरदा में बड़गैया वेयर हाउस ब्रांच बड़खेरा को गेहूं भंडारित पाये जाने पर सील करने की कार्यवाही की। वहीं, बघोड़ा स्थित स्वास्तिक वेयर हाउस को भी राजस्व विभाग के अमले द्वारा गेहूं भण्डारित पाये जाने पर उपार्जन अवधि तक के लिये सील किया गया।
ज्ञात हो कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में स्थित ऐसे सभी गोदामों से गेहूं की निकासी पर रोक लगाने के आदेश दिये हैं, जहां पूर्व से गेहूं भण्डारित है। उन्होंने ऐसे गोदामों को उपार्जन अवधि सील करने के निर्देश भी दिये हैं, ताकि बिचौलियों या व्यापारियों द्वारा किसानों की आड़ में पुराने गेहूं की रीसाइक्लिंग कर उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ न उठाया जा सके।

Next Post

महाराष्ट्र में केंद्रीय विद्यालयों के लिए मुफ्त सरकारी जमीन दी जाएगी

Thu Apr 30 , 2026
नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए मुफ्त सरकारी जमीन दिए जाने की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य के उन जिलों में जहांु केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूल खोलने के […]

You May Like

मनोरंजन