भिंड: क्षेत्र के रौन थाना क्षेत्र में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर जन नल-जल योजना में कार्यरत दो मजदूरों से मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। पीड़ित मजदूरों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 11:10 बजे की बताई जा रही है। रौन कस्बे में बजाज एजेंसी के सामने केंद्र सरकार की जन नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद मजदूर दीपक बामनिया और राहुल बामनिया ने आरोप लगाया कि थाना रौन में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष सिंह कुशवाह अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अन्य मज़दूरों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
