एल्यूमिनियम वर्क लगी बर्फी को नष्ट कराया

सतना :जिले के चित्रकूट क्षेत्र में लगातार दो दिन तक जांच करने के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को जिले के नागौद क्षेत्र में जांच की गई.अभिहित अधिकारी डॉ. एल के तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह और अशोक कुर्मी बुधवार को जांच करने के लिए जिले के नागौद क्षेत्र में पहुंचे. नागौद बस स्टैण्ड के निकट स्थित प्रश्ठिान खुरचन ही खुरचन में जांच के दौरान यह पाया गया कि वहां पर रखी बर्फी पर चांदी के वर्क के बजाए एल्यूमिनियम का वर्क लगा हुआ है. जिसे देखते हुए उक्त बर्फी को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया.

इसी कड़ी ममें उक्त प्रतिष्ठान से पेड़ा, बंूदी, रसगुल्ला, मोतीचूर लड्डू और नमकीन के नमूने एकत्र किए गए. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कचलोहा नागौद स्थित न्यू गणेश डेयरी के कारखाने की जांच की गई. कारखाने में लगभग 3 क्विंटल खोवा और 50 किलो मिल्क केक रखा हुआ था. कारखाने में खाद्य पदार्थो के निर्माण के दौरान कीट प्रबंधन के उपाय नहीं किए गए थे. जिसके चलते खाद्य पदार्थों में कीट गिरने की संभावना बनी नजर आई.

इसके अलावा उक्त प्रतिष्ठान में अन्य अनियमतताएं पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी कर दिया गया. इसके साथ ही वहां पर मौजूद खोवा के 2 नमूने लिए जाने के साथ ही मिल्क केक और दूध के नमूने भी एकत्र किए गए. एकत्रित सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया. जहां पर जांच में यदि गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नियमानुसार न्यायालयीन काार्रवाई की जाएगी.

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, आईटी कंपनियों पर दबाव

Thu Oct 16 , 2025
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.36 अंक चढ़कर 82,794.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 358.29 अंक (0.43 प्रतिशत) की तेजी के […]

You May Like