चाकू अड़ाकर नगदी लूटी

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत सीएमएम गेट भोंगाद्वार के पास मोटर सायकिल से पहुंचे लुटेरों ने एक युवक पर चाकू अड़ाकर नगदी रूपए लूट लिए। पुलिस के मुताबिक रिषी उर्फ भोला यादव 29 वर्ष निवासी पाटबाबा मंदिर के पास पिगरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दूध बेचने का धंधा करता है, रात में वह सीएमएम गेट की तरफ से दूध बांटकर अपनी मोटर सायकल एमपी 20 एन वाई 6153 से अपने घर लौट रहा था।

लगभग 9 बजे सीएमएम गेट भोंगाद्वार के पास अज्ञात 3 लडक़े एक मोटर सायकल से उसकी गाड़ी के सामने आकर उसे रोके और एकाएक उसे चाकू अड़ाकर उसके पेंट की पीछे की जेब में रखे लगभग 8 हजार 800 रूपये छीनकर शिवपुरी तरफ भाग गये।

Next Post

आग से झुलसी महिला की मौत

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आग से झुलस गई जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रंजीत बर्मन 28 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर बंधा ने सूचना दी कि भाभी श्रीमति संगीता बर्मन आग से जल […]

You May Like