टीकमगढ़ नपा का फैसला: दुकानों के किराए पर विवाद खत्म, अब केवल 10% की होगी बढ़ोतरी

टीकमगढ़: नगर पालिका ने शहर में अपनी 1000 से अधिक दुकानों के किराए को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा लिया है। विशेष बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका की सभी दुकानों के किराए में समान रूप से 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इससे पहले ज्यादा किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर दुकानदारों और पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया था।
नगर पालिका परिसर में हुई बैठक में अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया और सभी वार्डों के पार्षद शामिल हुए। दरअसल, पिछले करीब 20 वर्षों से इन दुकानों के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

लगभग एक महीने पहले प्रशासन ने लोकेशन के आधार पर किराए में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था, जिसमें कुछ दुकानों का किराया सीधे 5 हजार रुपये तक बढ़ रहा था। इस भारी वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया था और पार्षदों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। दुकानदारों के आक्रोश और पार्षदों की मांग को देखते हुए परिषद ने अपना पिछला प्रस्ताव वापस ले लिया। सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि अब शहर की सभी 1035 दुकानों पर एक समान फार्मूला लागू होगा और केवल 10 प्रतिशत किराया ही बढ़ाया जाएगा।

इस सर्वसम्मत निर्णय के बाद पिछले कई दिनों से चल रहे गतिरोध पर विराम लग गया है। इस फैसले को औपचारिक रूप से पारित कर लागू कर दिया गया है। नगर पालिका ने शहर में अपनी 1000 से अधिक दुकानों के किराए को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा लिया है। गुरुवार को हुई विशेष बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका की सभी दुकानों के किराए में समान रूप से 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी

Next Post

हड़कल खाती में रिफाइनरी vs किसान: रास्ते के लिए छिड़ा संग्राम

Fri Feb 13 , 2026
बीना: हड़कल खाती गांव में रिफाइनरी की बाउंड्री वॉल बनाने के काम पर किसानों ने ब्रेक लगा दिया है. किसानों का कहना है कि अगर यह दीवार बन गई, तो उनके खेतों तक जाने का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.जानकारी के अनुसार बीना रिफाइनरी अपनी जमीन को सुरक्षित […]

You May Like