हड़कल खाती में रिफाइनरी vs किसान: रास्ते के लिए छिड़ा संग्राम

बीना: हड़कल खाती गांव में रिफाइनरी की बाउंड्री वॉल बनाने के काम पर किसानों ने ब्रेक लगा दिया है. किसानों का कहना है कि अगर यह दीवार बन गई, तो उनके खेतों तक जाने का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.जानकारी के अनुसार बीना रिफाइनरी अपनी जमीन को सुरक्षित करने के लिए लोहे के एंगल और टीन शेड लगाकर घेराबंदी कर रही थी. जैसे ही काम शुरू हुआ, ग्रामीण और किसान वहां जमा हो गए और विरोध करतेहुए काम रुकवा दिया.

किसानों की खबर पर पार्षद बीडी रजक भी मौके पर पहुंचे. किसानों की मांग है कि उन्हें खेतों तक आने-जाने के लिए कम से कम 25 फीट का रास्ता दिया जाए. नायब तहसीलदार हेमराज मेहर मौके पर पहुंचे और रिफाइनरी के अफसरों को भी बुलवाया. किसानों की परेशानी सुनने के बाद तहसीलदार ने रिफाइनरी प्रबंधन को निर्देश दिए कि जब तक कोई अगला आदेश नहीं आता, तब तक निर्माण कार्य बंद रखा जाए.

Next Post

बंगाल से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला, जेवर, नगदी गायब

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत अवनि बिहार शास्त्रीनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पति पत्नी पश्चिम बंगाल गए थे। वापिस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया […]

You May Like