सैन्य वाहनों की टक्कर से एक जवान की मौत, दो घायल

श्रीगंगानगर, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर दो सैन्य वाहनों में हुई टक्कर में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक जवान की पहचान कुमार दास (36) के रूप में हुई है जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के कलकुलम थाना क्षेत्र के कोथानालोर गांव का निवासी था। वह वाहन का चालक था। हादसे में घायल हुए दो अन्य जवानों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उनका उपचार जारी है।

ह घटना बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड रेंज में सैन्य अभ्यास से जुड़ी हुई है। हरियाणा के अंबाला से एक सैन्य यूनिट अभ्यास के लिए रवाना हुई थी। इस यूनिट का काफिला बठिंडा में रुका और वहां से 11 फरवरी को सूरतगढ़ की ओर प्रस्थान किया। यूनिट के एक सूबेदार बलवंतसिंह अहिर (44) ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी की शाम को जब सैन्य वाहनों का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग 62 से गुजर रहा था, तभी एक वाहन का टायर अचानक फट गया। इससे पीछे से आ रहा दूसरा वाहन तेज गति से उससे टकरा गया। टक्कर से पीछे वाले वाहन की केबिन में बैठे चालक कुमार दास को गंभीर चोटें लगीं, जबकि आगे बैठे दो अन्य जवान भी बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने तुरंत घायलों को निकटवर्ती सूरतगढ़ छावनी के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव कोथानालोर भेज दिया गया है।

Next Post

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता हमारे किसानों के हक में, राहुल उन्हें भड़का रहे हैं: गोयल

Fri Feb 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को पूरी तरह देश के किसानों के हित में बताते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर इस समझौते को लेकर किसानों को गुमराह करने और उन्हें आपस में भिड़ाने का प्रयास […]

You May Like

मनोरंजन