रीवा में चेन चुराने आई यूपी की महिला गैंग पकड़ायी, 8 महिला सहित 1 पुरुष गिरफ्तार

रीवा :रीवा में बीते कई वर्षों से चर्चाओं में रहने वाली महिला चोर गिरोह को आखिरकार समान थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की चेन चुराने वाली उत्तर प्रदेश के गिरोह को समान थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.शहर मे प्रसिद्ध फूलमती माता मंदिर में चेन चोरी की घटना होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी इसके बाद एक बड़ा गिरोह पुलिस के हाथ लगा है, जिसमे 8 महिलाये और एक पुरुष शामिल है.

इस पूरी कार्यवाही को लेकर समान थाना प्रभारी ने बताया कि 12 अक्टूबर को महिला चोर गिरोह लग्जरी वाहन से रीवा पहुंचा था और शहर के ही एक बड़े होटल में ठहर कर मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी. रीवा के फूलमती माता मंदिर में 14 अक्टूबर को महिला चोर गिरोह ने एक महिला के गले से चैन चोरी कर ली इसके बाद पुलिस हरकत में आई. पकड़े गए गैंग में 8 महिला और एक पुरुष शामिल है, जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस की माने तो इसके पूर्व भी यह महिला चोर गिरोह रीवा में चर्चित रहा है.
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर की सुबह फूलमती माता मंदिर में महिला चोर गैंग ने गीता देवी पटेल को अपना शिकार बनाया था और मंदिर दर्शन के दौरान उनके गले से चेन छीनी थी. महिला चोर गिरोह पूरी नवरात्रि के दौरान चेन चोरी की घटना को अंजाम देने वाला था, जिसके लिए उत्तर प्रदेश में ही योजना बनाई गई थी, इसके बाद यह गैंग एक लग्जरी वाहन में सवार होकर रीवा आईं थी.
फिलहाल फूलमती माता मंदिर में हुई घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो जय स्तंभ में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं से भरी गाड़ी कैद हो गई जो गुढ़ क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाला था, जिन्हें पुलिस ने गुढ़ मार्ग के लोही से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पकड़े गए गैंग के आपराधिक रिकार्ड भी खांघाले जा रहे हैं और रीवा मे हुयी चेन स्नेचिंग सहित चोरी की अन्य घटनाओ के सम्बन्ध मे पूंछतान्छ की जा रही है.

Next Post

व्यापारी पर सरेराह हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार नवभारत न्यूज

Fri Oct 16 , 2026
रीवा:सेमरिया थाना अन्तर्गत सरेराह बाजार में व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा.सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादी राकेश ताम्रकार पिता राममिलन ताम्रकार उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 […]

You May Like

Play sound