व्यापारी पर सरेराह हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार नवभारत न्यूज

रीवा:सेमरिया थाना अन्तर्गत सरेराह बाजार में व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा.सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादी राकेश ताम्रकार पिता राममिलन ताम्रकार उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया द्वारा थाना आकर अपने साथ 13.05.2026 को समीर खान निवासी सेंहतरा का अपने अन्य 04 साथियो के साथ पुराने विवाद को लेकर माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लेख कराई थी.

फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना सेमरिया में अपराध धारा- 296 बी, 115 (2), 351 (3), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना दौरान मामले में धारा- 118(2) बीएनएस का इजाफा किया गया एवं आरोपी समीर खान निवासी सेंहतरा एवं उसके साथियो की पता तलाश की गई. 15 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी समीर खान पिता मोबीन खान उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सेंहतरा थाना सेमरिया को गिरफ्तार किया गया. पूंछतांछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

पुनर्मूल्यांकन कांड: 23 साल बाद प्रकरण में सीआईडी की चार्जशीट पेश, 5 प्रोफेसर समेत 7 आरोपित की हो चुकी है मौत

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 1999-2000 में हुए पुनर्मूल्यांकन कांड में आखिरकार सीआईडी ने कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। छात्रों के मनमाने ढंग से अंक बढ़ाकर पास किए जाने के इस केस की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में 23 साल का लंबा वक्त लग गया, […]

You May Like

Play sound