भोपाल। भोपाल संभाग के राजस्व कार्यालयों में कामकाज और राजस्व से जुड़े मामलों में मिली खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। गत दिनों उपायुक्त राजस्व द्वारा भोपाल जिले के शहर वृत्त, एमपी नगर, बैरागढ़ वृत्त और विदिशा जिले के नटेरन, लटेरी व पठारी के राजस्व कार्यालयों का अलग-अलग तारीखों पर औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें सामने आई अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एसडीएम व तहसीलदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा कामकाज में पारदर्शिता और समयबद्धता लाने के मकसद से की गई इस कार्रवाई के बाद अब अधिकारियों के जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
