सतना: डॉ.शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिगनहट घाट में निर्माणाधीन नवीन एनीकट एवं इंटेक वेल तथा डिलौरा में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जल टंकी (ओएचटी) का जायजा लिया।
इसके पश्चात वाटर बॉडी घटक अंतर्गत अमौधा एवं रजहा तालाब तथा सीवर घटक अंतर्गत बदखर में निर्माणाधीन आईपीएस(इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन) का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा की समीक्षा की एवं कार्यों में आवश्यक गति लाकर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
