भोपाल, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल स्टेशन पर आज चलती ट्रेन में मोबाइल चाेरी कर भाग आरोपी को रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर आरपीएफ की निरंतर गश्त और सतर्कता के चलते एक संदिग्ध मोबाइल चोर को सुबह लगभग 04:00 बजे चलती ट्रेन गाड़ी संख्या 12625 केरल एक्सप्रेस से आउटर पर उतरते समय पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी पहचान इंदौर निवासी नितेश (40) के रूप में हुई है। उसके बैग की तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन मिले, जिसमें से एक मोबाइल फोन चोरी का था। मोबाइल फोन के स्वामी की जानकारी आरपीएफ को मिल गई है। जीआरपी थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Post
आठ लोगों को कुत्ते ने काटा, चार इंदौर भेजे गए
Thu Jun 5 , 2025
बड़वानी, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आठ लोगों को पागल कुत्ते के काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें से चार को इंदौर में भर्ती कराया गया है। सेंधवा स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन बच्चों और एक महिला को पागल कुत्ते द्वारा […]

You May Like
-
2 months ago
विदेशी मुद्रा भंडार 9.06 अरब डॉलर बढ़ा
-
8 months ago
देश में जल्द ही चीतों की नई खेप आ रही
-
9 months ago
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार श्रमिक घायल
-
9 months ago
अरुणाचल: एंग्रीम गाँव में बादल फटने से तबाही
