मंदिर में चोरी करने के आरोप में महाराष्ट्र के चार गिरफ्तार

बड़वानी, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर स्थापित प्रसिद्ध बिजासन मंदिर परिसर से तीन मुकुट चोरी करने के आरोप में आज महाराष्ट्र के चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में वाहन मालिक विजय अंडगंडे, शांताराम खोलके, मछिंदर मेगाड़ और दीपक गिरे को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के निवासी हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि चोरी में इस्तेमाल की गयी कर जब्त कर ली गई है, लेकिन फिलहाल मुकुट बरामद नहीं किया जा सके हैं।
उन्होंने बताया कि 13 14 दिसंबर की रात्रि बिजासन माता मंदिर परिसर में स्थापित राम मंदिर के तीन चांदी के मुकुट चुरा लिए गए थे। चोरी में इस्तेमाल की गई कार को ट्रेस करने के लिए करीब 500 सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले गए।
आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

Next Post

अनूपपुर में युवक ने पेड़ पर चढ़कर बाघ से बचाई जान

Thu Jan 16 , 2025
शहडोल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर में आज एक व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर बाघ से जान बचायी। जानकारी के अनुसार दोपहर में जैतहरी के केरहा गाँव में महेन्द्र सिंह जब अपने गाय को जँगल में चरा रहा था। एकाएक बाघ दिखा और बैल का शिकार करने वाला था। […]

You May Like