कबाड़ और कचरे का काम करने वालों को ट्रेनिंग

भोपाल:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रामीण श्रेत्र में कबाड़ का काम करने वाले व्यापारियों और कचरा एकत्रित करने वाले छोटे कबाड़ियों का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम के सफलतम क्रियान्वित करने के लिए फंदा और बैरसिया विकासखंड के लोगों को बुलाया गया. आयोजित कार्यक्रम में 70 से अधिक कचरे का कार्य करने वाले समूह के सदस्यों ने भाग लिया.

जिसमें शासकीय योजनाओं से इन समूह को लाभान्वित करने के लिए बताया गया. इसके अतिरिक्त उनके द्वारा एकत्र किए गए कचरे के उचित दर के लिए जिला पंचायत एवं सार्थक सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण संस्था द्वारा स्थापित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी में अपशिष्ट के उचित दर एवं नियम अनुसार इसके निष्पादन की जानकारी दी गई.कार्यक्रम में कबाड़ियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसे जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के संज्ञान में लाकर इन समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया.

कार्यक्रम में जिला समन्वायक, एसबीएम, संतोष झारिया द्वारा ग्रामों से एकत्र होने वाले कचरे की जानकारी उपलब्ध कराई गई. इस अवसर पर सार्थक संस्था के संयोजक एवं राज्य स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सलाहकार समिति के सदस्य इम्तियाज अली द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 तथा नमस्ते एवं स्वच्छ उद्यमी योजना के संबंध में कबाडियों को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई.

Next Post

BIST में आईटीई स्टूडेंट चैप्टर का शुभारम्भ

Fri Apr 25 , 2025
भोपाल:बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में स्टूडेंट चैप्टर का शुभारम्भ किया गया. गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैनिट की प्रोफेसर डॉ. ज्योति सिंघई रहीं. आईटीई के स्टूडेंट चैप्टर की शुरुआत के साथ छात्रों को तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में नवीन वैश्विक […]

You May Like