जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी* *एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

मंडला -जबलपुर-रायपुर के बीच जल्द ही नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने वाली है। जो सुबह जबलपुर के मदन महल स्टेशन से चलकर 6 घंटे 40 मिनट में रायपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से रायपुर-जबलपुर के बीच रेल यात्रा का समय लगभग 2 घंटे कम हो जाएगा।

 

बता दें कि यह नई इंटरसिटी ट्रेन मदन महल से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और बालाघाट व गोंदिया होते हुए दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे चलकर रात 10:30 बजे मदन महल पहुंचेगी। इस इंटरसिटी एक्सप्रेस से मदन महल और रायपुर के बीच का सफर महज 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा।

Next Post

बाइक की टक्कर से युवक की मौत 

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मिश्रा पेट्रोल पम्प के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र पटेल 54 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा थाना गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग उसके बहनोई ओमप्रकाश कुशवाहा 54 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा थाना गढ़ा […]

You May Like