
भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की शादी हुए करीब एक साल हुए थे. महिला के मायके पक्ष के लोग मामले में ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ है. मर्ग कामय कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा (31) की शादी वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी. ट्विशा के सुसर रिटायर्ड जज है और उनका मायका नोयड़ा में था. मंगलवार को देर रात ट्विशा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. इस दौरान उनके पति और सास घर पर थे. ट्विशा को फंदे पर लटकता देख दोनों उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर हैं. हर्षित ने बहन के आत्महत्या करने के मामले में बहन के ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ट्विशा ने कुछ दिन पहले अपने भाई से फोन पर बात करते हुए नोयड़ा आने की मंशा जाहिर की थी. वह अपने मायके जा पाती इससे पहले ही ट्विशा का शव उनके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला. कटारा हिल्स थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस को ट्विशा के कमरे से सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने ट्विशा का मोबाइल जब्त कर लिया है. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में उस एंगल से जांच को आगे बढ़ाएगी.
