रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, कई आधुनिक सेंटर शुरू

रीवा। रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी, जीएमएच और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इन सुविधाओं का लोकार्पण किया।

संजय गांधी अस्पताल में साढ़े छह करोड़ रुपए की लागत से नेट मशीन शुरू की गई है। इससे एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच अब दो दिन में हो सकेगी।

वहीं, जीएमएच अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए मिल्क बैंक शुरू किया गया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हार्ट और किडनी के मरीजों के लिए आईसीयू बेड भी बढ़ाए गए हैं।

इसके अलावा बच्चों के इलाज के लिए विशेष सेंटर और कैंसर डे केयर यूनिट शुरू की गई है। अगले दो महीने में रीवा में पेट सीटी मशीन भी लगाई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा को मेडिकल हब बनाया जा रहा है, ताकि विंध्य के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में न जाना पड़े।

Next Post

जीसीसी रक्षा मंत्रियों ने ईरानी हमलों के बाद कुवैत में अग्रिम सैन्य कमान को दी मंजूरी

Tue Nov 10 , 2026
अबू धाबी, 10 नवंबर (वार्ता) खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के छह सदस्य देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से कुवैत में अग्रिम सैन्य कमान स्थापित करने और वहां बल तैनात करने पर सहमत हो गए हैं। जीसीसी के महासचिव जासेम […]

You May Like