हफ्ता-वसूली और शराब के लिए रुपए मांगने वालों पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। दबंगई और अवैध वसूली के दो मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर मारपीट की गई, जबकि दूसरे में रास्ता रोककर हफ्ता वसूली की मांग को लेकर विवाद और हमला किया गया था।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने जिले में दबंगई, अड़ीबाजी, अवैध वसूली, आमजन को डराने-धमकाने एवं मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। माामले में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश की गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा अड़ीबाजी एवं मारपीट के 2 अलग-अलग प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 25 सितंबर को जयप्रकाश नगर निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अक्षत नगर स्थित गणेश पंडाल के पास आरोपियों ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए की मांग की। रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीम ने फरार आरोपी अक्षत नगर निवासी अजय राठौर, रामकिशन नागर, कार्तिक नगर निवासी विशाल अटेरिया को मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी आधार पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।

अन्य प्रकरण में 13 सितंबर को जयसिंह नगर निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दाल मिल कंपनी के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर शराब एवं हफ्ता वसूली के लिए 500 रुपए की मांग की। रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने चाकू, डंडे एवं लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण में फरार आरोपी दिलीप अकोले निवासी सर्वोदय नगर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।

Next Post

ईरानी सेना ने अमेरिकी जनता को लिखे पत्र में बताया अपना नजरिया

Tue Sep 29 , 2026
तेहरान, 29 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी जनता को भेजा गया ईरान का पत्र केवल मीडिया प्रचार का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ईरान के रुख और उसकी तर्कसंगत सोच को सीधे और पारदर्शी तरीके से उनके सामने रखना है।ईरानी सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी ने मंगलवार को यह […]

You May Like