दतिया: पिछले करीब दो घंटे से हो रही तेज बारिश के बीच राती की गली में दुर्गाप्रसाद प्रजापति का जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था और जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्गाप्रसाद गरीब परिवार से हैं और लंबे समय से जर्जर मकान में रहने को मजबूर थे।
मकान गिरने की घटना के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाले लाभ और हितग्राहियों के चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से मामले की जांच कराने, पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने और पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
Next Post
निर्मित कौर अहलूवालिया ने डेडलिफ्ट के दौरान लगी चोट पर खुलकर की बात
Wed Aug 26 , 2026
मुंबई, 26अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया को हाल ही में वर्कआउट सेशन के दौरान डेडलिफ्ट करते समय चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट लेना पड़ा। निर्मित को चोट के कारण कुछ समय के लिए अपनी नियमित फिटनेस रूटीन से भी दूरी बनानी पड़ी। निर्मित ने […]

You May Like
-
1 year ago
ओंकारजी महाराज ने किया नगर भ्रमण