बरौंधा के चुवा गांव की घटना

सतना : जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुवा गांव में बुधावार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका पाया गया. मृतका के माएके पक्ष के लोगों ने हत्या कर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय नवविवाहिता अंजना विश्वकर्मा पति सुनील का शव कमरे में फंदे पर लटका पाया गया.

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतका अंजना के माएके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मृतका की बड़ी बहन कल्पना विश्वकर्मा ने फफकते हुए बताया कि अंजना को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था. विवाह के कुछ दिनों बाद से ही नति सुनील सहित जेठ जेठानी और सास द्वारा लगातार बाइक टीवी और पैसों की मांग की जा रही थी. इसके लिए अंजना के साथ मारपीट भी की जाती थी. कल्पना के अनुसार अंजना ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया गया है.

तहसीलदार एसडीओपी पहुंचे

नवविवाहिता की मौत और माएके पक्ष के लोगों द्वारा लगाए जा रहे गंभीर आरोपों को देखते हुए तहसीलदार बरौंधा वृत्त डॉ. सुदामा प्रसाद और एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे भी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों सहित अन्य लोगों से चर्चा कर जानकारी ली. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आरगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Next Post

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों को लेकर निगमायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Thu Jul 2 , 2026
सतना: अत्यधिक वर्षा के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर आयुक्त, डॉ.शेर सिंह मीना के निर्देशन में निगम का अमला तत्काल जल निकासी कार्य में जुट गया। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए जल […]

You May Like