बाइक की टक्कर से युवक की मौत 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मिश्रा पेट्रोल पम्प के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र पटेल 54 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा थाना गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग उसके बहनोई ओमप्रकाश कुशवाहा 54 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा थाना गढ़ा वह मैहर जाने के लये रेल की टिकिट कटाने पैदल पैदल देवरी स्टेशन वायें तरफ से जा रहे थे जैसे ही हम लोग मिश्रा पेट्रोल पम्प के आगे पहुॅचे तभी अज्ञात मोटर सायकल का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आया पीछे से उसे एवं उसके बहनोई को टक्कर मार दिया जिससे बहनोई ओमप्रकाश रोड में गिर गये जिन्हें सिर माथे में चोट आ गयी उसे कंधे में चोट आयी, एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल पनागर आये जहां डाक्टर ने चैक कर बहनोई ओमप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

डीजीपी का फरमान मिलते ही 5 घंटे थाने में चली भाग दौड़

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर। थानों में उस समय भाग दौड़ शुरू हो गई जब पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का निरीक्षण करने का फरमान मिला‌। रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे के बीच जिला जबलपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अनुभाग के थानों का औचक निरीक्षण […]

You May Like