हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए 

सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को फरियादी धर्मेंद्र कुमार शाह (24) निवासी खुटार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 3 बजे मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर रुद्र सिंह गहरवार (22) पिता राजपति सिंह गहरवार एवं अखिलेश शाह (31) पिता रामराजी शाह, दोनों निवासी खुटार के साथ विवाद हो गया।

विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे धर्मेंद्र कुमार शाह, विकेश कुमार शाह और रविंद्र कुमार शाह घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

मुलताई में होली का उल्लास: कहीं ढोल की थाप, तो कहीं राम-राम के साथ खेली गई होली

Thu Mar 5 , 2026
मुलताई । नगर में होली के अवसर पर जगह जगह रंग गुलाल खेलकर एक दूसरे को बधाई देते हुए रंग पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। जिसमें समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते जम कर रंग गुलाल […]

You May Like

Play sound