
जबलपुर। रविवार को मेडिकल अस्पताल के पास, नयागांव रामपुर और झंडा चौक ग्वारीघाट के पास स्थित कचरे के ढेर, झाड़ियों में आग भड़क उठी। तीनों इलाकों में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर समय पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार तीनों इलाकों के कचरे के ढेर और झाड़ियां में आग लगने की स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन लोगों का कहना है कि कचरा बीनने वाले या असामाजिक तत्वों में कचरे के देर में आग लगाई है।
