बेकाबू डंपर खड़े ट्रक से टकराया, एक घायल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत नागा घाटी में जबलपुर-मंडला हाइवे में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।जानकारी के अनुसार मंडला की ओर एक डंपर जबलपुर तरफ आ रहा था।

वह जैसे ही शनिवार सुबह करीब 11 बजे नागा घाटी में जबलपुर-मंडला हाइवे में पहुंंचा तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सडक़ किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि ट्रक के टायर गर्म होने के कारण चालक वाहन सडक़ किनारे रोककर टायर ठंडा कर रहा था तभी डंपर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके पैर में फैक्चर है

Next Post

घर के आंगन में घूम रही थी दो फीट लंबी गोह

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर: पाटन थानांतर्गत चौधरी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 04 निवासी विजय प्रजापति के घर के आंगन में विगत तीन दिन से एक दो फीट लंबी गोह यहां वहां घूमते हुए परिजनों के लिए दहशत का पर्याय बनी हुई थी। शनिवार दोपहर तीन बजे जब गोह सीढिय़ों के नीचे बैठी थी तभी […]

You May Like