गोपालबाग तालाब में दो बच्चे डूबे देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं लगा सुराग

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत गोपालबाग तालाब में दो स्कूली बच्चों के डूबने की सूचना से हडक़ंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंंची छानबीन की। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा।  प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आई बच्चे परीक्षा देने के बाद तलैया पहुंचे थे और हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक गोपालबाग तालाब में  होली के रंग से सराबोर बच्चों के तालाब में नहाते देखा था। जिसके बाद पुलिस को साढ़े सात बजे सूचना दी गई कि शाम पांच बजे जो बच्चे नहा रहे थे उनमें से दो डूब गए है। बच्चों के कपड़े, जूते, चप्पल, कागज, बैग, नगदी सौ रूपए अन्य सामान घाट में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन की। लोगों से पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि लोगों ने बच्चों के डूबने की बात सुनी है देखी नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। गोताखारों के साथ होमगार्ड की टीम को सूचित किया गया।
रात दस बजे शुरू हुआ रेस्क्यू
रात्रि दस बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। देर रात तक बच्चों की खोजबीन जारी रही। रात्रि 11 बजे समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का सुराग नहीं लगा।
कक्षा आठवीं के छात्र
सूत्रों की माने तो हनुमानताल निवासी वैभव कोरी 14 वर्षीय निवासी हनुमानताल, पवन कोरी 14 वर्षीय  सिंधी कैम्प दोनों  कक्षा आठवीं के छात्र है और उनका बुधवार को आखिरी पेपर था। परीक्षा के बाद दोनों तलैया पहुंचे थे जहां नाहते समय हादसे का शिकार हो गए।
परिजन भी पंहुचे
देर रात्रि सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और चीख पुकार मच गई। परिजनों को देर रात्रि थाने भेजा गया जहां दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

Next Post

30 क्षेत्रों में बिजली कटौती

Thu Mar 6 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like