
जबलपुर। केंट थाना अंतर्गत सदर क्षेत्र स्थित मेहंदी बाग ग्राउंड में इंसानियत को शर्मसार कर नशेड़ियों ने एक काले रंग के बेजुबान श्वान को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पशु प्रेमियों में आक्रोश है।
जानकारी अनुसार मेहंदी बाग ग्राउंड लंबे समय से नशेड़ियों, चरस, गांजा और अफीम का सेवन करने वाले संदिग्ध युवकों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ी गैंग ने अपनी सनक में एक मासूम बेजुबान को जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया थाना कैंट प्रभारी को मौके पर बुलाया गया और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की कड़ी मांग की गई है। इस अपराध के खिलाफ एनिमल्स ग्रुप, एनजीओ और समाज सेवी थाना घेरने की तैयारी में है।
