धान से भरा गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान

शहडोल । कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसरहा बीज भंडार के धान से भरे गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का धान जलकर खाक हो गया। आग इतनी विकराल थी कि धुएं और लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कलेक्टर, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, जांच के आदेश दिए गए हैं। धान खरीदी में पहले से सामने आ रही गड़बड़ियों के बीच इस घटना ने भंडारण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव का मल्हारगढ हेलीपैड आगमन पर स्वागत किया गया

Thu Jan 29 , 2026
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मल्हारगढ़ हेलीपैड आगमन पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मनुप्रिया यादव, पार्षद श्रीमती अनीता सौरभ कोठारी, श्रीमती वंदना खंडेलवाल और जिले के अन्य जनप्रतिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण जनों […]

You May Like