मिष्ठान भंडार में चोरी

जबलपुर। गढ़ा अंतर्गत पिसनहारी की मढ़िया स्थित प्रसिद्ध बड़कुल मिष्ठान भंडार में बीती रात एक अज्ञात युवक ने शटर उठाकर गल्ले से नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी आज सुबह तब लगी जब दुकान के मैनेजर काम पर पहुँचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटा जैन मंदिर पुरवा निवासी 28 वर्षीय राहुल असाटी, प्रसिद्ध बड़कुल मिष्ठान भंडार में मैनेजर हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। राहुल ने बताया कि 17 मार्च की रात करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह करीब 7:30 बजे जब वे दुकान पहुँचे, तो देखा कि दुकान की शटर उठी हुई थी और उसमें ताला नहीं लगा था।

सीसीटीवी में दिखा आरोपी

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक लड़का दुकान के बाजू में लगी जाली के साइड से अंदर घुसता दिखाई दिया। आरोपी ने अंदर से शटर उठाई और ड्राज खोलकर उसमें रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की तलाश कर रही है।

Next Post

पिकअप ने परिवार को कुचला, पति-बेटे के सामने महिला ने तोड़ा दम

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम तिलसानी के पास एक तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक हादसे एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और मासूम बेटा घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार जन्मदिन […]

You May Like