जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर काली मंदिर के सामने बदमाशों ने एक्टिवा अड़ाकर बाइक रोकी और रंगदारी मांगने लगे। मना करने पर बौलखाएं बदमाशों ने छात्र की पिटाई करते हुए ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया और भाग निकले।पुलिस के मुताबिक कृष्णा चौहान 16 वर्ष निवासी तीन पुलिया के पास कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई करता है वह पढ़ाई के सिलसिले में अपने दोस्त के घर अपनी बाईक से शोभापुर गया था दोपहर लगभग 2-30 बजे वह शोभापुर से दोस्त के घर से लौट रहा था.
शोभापुर काली मंदिर के सामने आयुष पंडा अपनी काले रंग की एक्टिवा में मिर्ची और शिवा के साथ आकर उसकी बाईक के सामने लगाकर उसे रोका, आयुश पंडा उससे 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो शिवा और मिर्ची हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे तभी उसके चाचा अमित चौहान और पापा अनिल चौहान को आते देखकर आयुष पंडा ने ईंट से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी।
