रक्तदान के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति:रेडक्रॉस ने किया गूगल फॉर्म और क्यूआर कोड का विमोचन

खंडवा । रेडक्रॉस सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा गतिविधियों के बीच शनिवार को शिवनेरी, बैकुंठ नगर में रक्तदान को सुगम बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण गूगल फॉर्म का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। जिला चिकित्सालय के डॉ शक्ति सिंह राठौर ने इस अवसर पर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की परिकल्पना साझा करते हुए भरत झंवर ने बताया कि इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी व्यापक रक्तदाता सूची तैयार करना है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में डोनर्स से तुरंत संपर्क किया जा सके। इसके लिए एक क्यूआर कोड और लिंक भी जारी की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी सेवाभावी व्यक्ति मात्र एक मिनट में अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकता है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अतुल माने ने खंडवा जिले में रक्त की वर्तमान मांग और रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन अखिलेश गुप्ता ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जन-भागीदारी का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा गूगल फॉर्म की लिंक और क्यूआर कोड के विधिवत विमोचन के पश्चात सचिव भानु भाई पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया। इस गरिमामय अवसर पर विजेंद्र गोठी, ब्रह्मकुमारी परिवार से शक्ति दीदी, शिव अरोरा, गायत्री परिवार से डॉ. आर.के. सोनी, लायंस क्लब से आशा उपाध्याय और एस.एन. कॉलेज के प्राचार्य सोमपाल सिंह सहित रेडक्रॉस समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

स्टेट हाइवे पर पुलिया के निकट रेत से भरा डंपर पलटा, हादसा टला,बाइक नीचे दबी,चालक फरार

Sat May 2 , 2026
पानसेमल। खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर पुलिया के निकट रेत लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया।घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि 16 पहिए का बड़ा वाहन सड़क किनारे बनी नाली के ऊपर पर चढ़ा जिससे कि कांक्रीट से बना […]

You May Like