बकाया राशि न जमा करने पर दुकान में जड़ा ताला

रीवा।निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार, व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक 02 अंतर्गत वार्ड 18 के भवन क्रमांक 18/117 विनोद कुमार गौर पिता कृष्णाराम गौर पर राशि 48351=00 रुपए बकाया जमा न करने पर दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. साथ ही वार्ड 18 भवन क्रमांक 18/134 रामनिवास गुप्ता पिता रामचरण गुप्ता द्वारा मौके पर चेक के माध्यम से राशि 44006=00 रुपए प्राप्त किया गया एवं वार्ड 18 भवन क्रमांक 18/382 संजय सिंह पिता महेन्द सिंह द्वारा बकाया राशि 35746=00 का चेक तत्काल मौके पर जमा किया गया. निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बडे बकायादार जो समय पर भुगतान नही करेगे, उन पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी. सभी करदाताओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचे. उक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी, उप राजस्व निरीक्षक सुधाशु विश्वकर्मा एवं राजस्व दल उपस्थित रहा.

Next Post

बाघ के हमले में युवक की मौत

Thu Aug 7 , 2025
कटनी। बरही वन परिक्षेत्र के बिचपुरा बीट में बाघ के हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बाघ ने हमला उस वक्त किया […]

You May Like