हर घर तिरंगा अभियान का रैली से हुआ शुभारंभ

मऊगंज:सम्पूर्ण देश में 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का जिले में रविवार 09 अगस्त को रैली एवं तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट से कलेक्टर संजय कुमार जैन के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया. रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर केदारनाथ कॉलेज पहुंची. इसके बाद रैली का समापन केदारनाथ कॉलेज में हुआ. इस दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा. तिरंगा यात्रा में नगर परिषद मऊगंज के अध्यक्ष बृजवासी पटेल, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.
तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया. प्रतिभागियों ने नागरिकों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराएं और देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें. रैली के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बना. हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा इस अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते नजर आए. जिले में 09 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को अभियान से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा.

Next Post

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 1.71 लाख रुपये

Mon Aug 10 , 2026
ग्वालियर: शहर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके खाते से 1 लाख 71 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। साइबर विशेषज्ञ अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने […]

You May Like