ग्वालियर: शहर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके खाते से 1 लाख 71 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। साइबर विशेषज्ञ अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 408/26 में धारा 318(4), 319(2) बीएनएस तथा 66-डी आईटी एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना निरीक्षक प्रशांत कुशवाह कर रहे हैं। फरियादी आशीष पाठक निवासी सेवा नगर ने शिकायत में 1.71 लाख रुपये की साइबर ठगी की जानकारी दी है।
