बिजौली: खेरियामोदी निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगों का शिकार हो गया। अज्ञात आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी कर उसके खाते से रकम निकाल ली। पुलिस साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 164/26 में धारा 318(4) एवं 319(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक अनिल कर रहे हैं।
