ग्वालियर: ग्वालियर शहर इस वर्ष एक अद्वितीय और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। ग्वालियर में पहली बार अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ग्वालियर इकाई द्वारा महालक्ष्मी वरदान दिवस भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जनकगंज में स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया जा रहा है जहां पर मां लक्ष्मी और विष्णु जी की प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं। यह कार्यक्रम 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे महालक्ष्मी के पूजन एवं अभिषेक से प्रारम्भ होगा। दोपहर 1 बजे से महालक्ष्मी ज़ी की कथा अग्रबन्धुओं को सुनाई जाएगी।
दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक आरती होगी। उसके बाद 2.30 से 4 बजे तक भोग प्रसादी रहेगा महालक्ष्मी जी के दर्शन एवं भोग प्रसाद के बाद सभी को खजाना भी दिया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में फूलबंगला एवं छप्पन भोग लगाया जायेगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में द कॉन्फिडेंरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के मध्यप्रदेश चैयरमेन आशीष वैश्य, अखिल भारतीय अग्रवाल युवक -युवती परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश एरण एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
