BENGALURU STAMPED : BCCI बनाएगा नए दिशा-निर्देश

बेंगलुरु: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली IPL खिताबी जीत का जश्न एक भयावह हादसे में बदल गया। भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भविष्य में ऐसे आयोजनों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का फैसला किया है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बोर्ड जल्द ही जश्न जैसे आयोजनों के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि, “ऐसे हादसों को मूकदर्शक बनकर नहीं देखा जा सकता। जरूरी होगा कि आयोजन को लेकर मानक तय किए जाएं।

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम RCB टीम द्वारा निजी तौर पर आयोजित किया गया था, न कि BCCI द्वारा। इसके बावजूद BCCI ने जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि भारत में क्रिकेट आयोजनों की समग्र जिम्मेदारी बोर्ड की है। सैकिया ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

मैं भगोड़ा नहीं हूं, सेटलमेंट करना चाहता था; विजय माल्या ने पॉडकास्ट में किया दावा

Sat Jun 7 , 2025
लंदन:भगोड़े घोषित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक नए वीडियो पॉडकास्ट में चौकाने वाले दावे किए हैं। चार घंटे की लंबी बातचीत में माल्या ने कहा कि उन्होंने 2012 से 2015 के बीच चार बार बैंकों को सेटलमेंट ऑफर दिए, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने […]

You May Like