बाल गृह से भागे आठ नाबालिग बच्चों का सुराग नहीं

जबलपुर: गोकलपुर बाल संप्रेषण गृह से भागे आठ नाबालिग बच्चों का पुलिस अब तक सुराग नहीं जुटा पाई है। हालांकि पुलिस की टीमें सीसीटीव्ही फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तफ्तीश कर रही है, नाबालिगों के कटनी, इटारसी भागने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने बालकों के घरों में भी पतासाजी की लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।
विदित हो कि गोकलपुरा स्थित बाल संप्रेषण गृह  में बीती चौकीदार राजेंद्र कुमार पटेल ड्यूटी पर तैनात था।

इस दौरान 8 नाबालिग पहुंचे और  चौकीदार से चाबी मांगने लगे थे। चौकीदार ने कमरे में जाने से मना किया तो सिर पर ताले से हमला कर नाबालिग छत के दरवाजे की चाबी छीनी और ऊपर का दरवाजा खोलकर छत के रास्ते से फरार हो गए थे चौकीदार का मोबाइल भी छीनकर ले गए थे। बाल गृह से भागे नाबालिग आदतन अपराधी है।   आम्र्स एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत अलग-अलग थानों में दर्ज अपराध में नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिन्हें कोर्ट ने बाल गृह भेज दिया था।  बाल गृह से आठ नाबालिग पर पुलिस अभिरक्षा से भागने, चौकीदार से मारपीट करने का ममाला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

तालाब में दो बच्चों के साथ कूदने पहुंची मां

Thu Feb 6 , 2025
 पुलिस ने बचाई जान जबलपुर:पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला हनुमानताल तालाब में  दो बच्चो के साथ मौत की छलांग लगाने पहुंच गई गनीमत रही कि समय रहते राहगीरों ने देख लिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस दे दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके बच्चों की बचा […]

You May Like

मनोरंजन