साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

अलवर, (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एवं एक बाल अपचारी को निरुद्ध करके उनसे ठगी में प्रयुक्त पांच मोबाइल बरामद किए।

थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध कार्रवाई के लिये पुलिस का गठन किया गया जिसने मुखबिर और तकनीकी साधनों की सहायता से ग्रामपंचायत रघुनाथगढ़ में दबिश देकर आरोपी साबिर खान, (30), साहिल खान (19), तोसीम खान (18) और मनीष खान (19) को गिरफ्तार किया गया और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अनजान लोगों के मोबाइल नंबरों पर काल एवं व्हाट्सप्प चैट करके, नटराज पैन, पेंसिल का विज्ञापन डालकर एवं नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते हैं।

 

Next Post

दिल्ली सरकार ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी के खिलाफ परामर्श जारी की

Fri Jun 6 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली सरकार ने पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए ईद उल अज़हा के मौके पर गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की अवैध हत्या और कुर्बानी के खिलाफ सख्त परामर्श जारी किया है। दिल्ली सरकार की ओर से आज देर रात जारी […]

You May Like